श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं। पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है। मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक और दर्शन कराए जा रहे हैं। भीड़ प्रबंधन यातायात नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। लाउडस्पीकर के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित कर आमजन से सहयोग की अपील भी की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस बल पूर्ण रूप से तैनात है।
Spread the love