Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब स्मैक चरस तथा गांजा की तस्करी और सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन जांच अभियान चलाया। 14 फरवरी 2026 को जांच के दौरान 3 आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से देशी शराब की तस्करी और सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 102 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का और सट्टे की खाई-बाड़ी से 1450 रुपये नकद बरामद किए। तीनों आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में शिव प्रसाद पुत्र बच्ची राम निवासी गली नंबर 3 खन्ना नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का वंश शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी गली नंबर सी-5 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार से 50 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का तथा सैफ अली पुत्र स्वर्गीय नफीस अहमद निवासी मोहल्ला मैदानियान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार से 1450 रुपये नकद बरामद किए गए। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अनिल चौहान कांस्टेबल खजान सिंह कांस्टेबल अमित गौड़ कांस्टेबल राजेश बिष्ट कांस्टेबल नरेंद्र राणा और कांस्टेबल संजय राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp