श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर Neelkanth Mahadev Temple में लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को परखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने स्वयं सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर पैदल मार्ग पार्किंग स्थल बैरियर बिंदुओं तथा प्रमुख यातायात मार्गों का गहन अवलोकन किया गया। विभिन्न ड्यूटी स्थलों पर तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्च सतर्कता अनुशासन और विनम्र व्यवहार के साथ पूर्ण मनोयोग से कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के महंत से भेंट कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुलभ दर्शन व्यवस्था के संबंध में चर्चा की तथा आवश्यक सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर जनपद की सुख-समृद्धि शांति और श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना की। वर्तमान में संचालित शारदीय कांवड़ यात्रा के कारण मंदिर क्षेत्र में बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
Spread the love