Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उखीमठ रुद्रप्रयाग 15 फरवरी। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग Kedarnath Temple के कपाट इस यात्रा वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रातः 8 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। शिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दीस्थल Omkareshwar Temple में परंपरानुसार पंचांग गणना के उपरांत कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई।कार्यक्रम में केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल मंदिर समिति सदस्य धर्माचार्य जनप्रतिनिधि वेदपाठी पंचगाई हक-हकूकधारी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसी अवसर पर भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के केदारनाथ प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। शिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर को लगभग साढ़े नौ क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। दानदाताओं द्वारा भंडारे आयोजित किए गए और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। जय श्री केदार के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कपाट खुलने की तिथि घोषित होने पर देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा आस्था परंपरा और आजीविका का समन्वित स्वरूप है जिसमें हक-हकूकधारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंदिर समिति परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है तथा राज्य सरकार और प्रशासन के समन्वय से आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे और केदारनाथ धाम की तिथि निर्धारित होते ही यात्रा तैयारियों को और गति दी जाएगी। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निश्चित होते ही यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर समिति के कार्यालयों और विश्राम गृहों का निरीक्षण कार्य भी जारी है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर में भैरवनाथ की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। 19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल उखीमठ से फाटा के लिए प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को दूसरा पड़ाव गौरीकुंड रहेगा तथा 21 अप्रैल को पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी। 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे इस यात्रा वर्ष के लिए कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम में एम टी गंगाधर मुख्य पुजारी का दायित्व संभालेंगे। मदमहेश्वर धाम के लिए शिवशंकर लिंग पूजा व्यवस्था का दायित्व निभाएंगे तथा पुजारी बागेश लिंग अतिरिक्त व्यवस्था में रहेंगे। शिवरात्रि के अवसर पर मुजफ्फरनगर निवासी अभिनव सुशील ने ओंकारेश्वर मंदिर को फूलों से सजाने में सहयोग प्रदान किया। कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत चारधाम यात्रा मुख्य सलाहकार बीडी सिंह उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण प्रह्लाद पुष्पवान मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल उपजिलाधिकारी अनिल रावत नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा पुष्पवान ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी संतोष त्रिवेदी पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी प्रीति पुष्पवान धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल औंकार शुक्ला यशोधर मैठाणी विश्वमोहन जमलोकी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवान पूर्व अधिशासी अधिकारी आरसी तिवारी फार्मेसी प्रभारी डॉ.हर्षवर्धन बेंजवाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान मंदिर प्रभारी किशन त्रिवेदी प्रमोद‌ बगवाड़ी विपिन तिवारी कनिष्ठ अभियंता विपिन कुमार दफेदार शैव साधु दीपक पंवार कुलदीप धर्म्वाण कर्मचारी हक-हकूकधारी तीर्थ पुरोहित समाज तथा सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp