श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ज्योतिर्मठ निवासी 22 वर्षीय महिला बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। तत्परता से की गई तलाश के दौरान उक्त महिला चमोली पुल के पास मिली जिसे सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली लाया गया।पूछताछ में महिला ने बताया कि पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिस कारण वह गुस्से में घर से चमोली की ओर आ गई थी। पुलिस द्वारा तत्काल महिला के पति से संपर्क कर उन्हें कोतवाली बुलाया गया तथा समझाइश के बाद महिला को सकुशल उनके पति के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार के लिए चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया। चमोली पुलिस की अपील:पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और समझदारी से सुलझाएं। किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं तुरंत पुलिस से संपर्क
Spread the love