Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। आस्था के इस पावन पर्व को देखते हुए पौड़ी पुलिस ने व्यापक और सुनियोजित सुरक्षा प्रबंधन लागू किया जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनपद के प्रमुख मंदिरों शिवालयों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। मंदिर परिसरों प्रवेश और निकास द्वारों पार्किंग स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार पर्यवेक्षण किया जाता रहा जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में दर्शन कर सकें। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कतारबद्ध व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक डायवर्जन योजना लागू की गई और पार्किंग स्थलों पर भी समुचित प्रबंधन किया गया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई तथा निरंतर गश्त के माध्यम से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा गया। पर्व के दौरान पुलिस की मुस्तैदी और समर्पित ड्यूटी के चलते पूरे जनपद में दर्शन व्यवस्था सुगम सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp