श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में बस यात्रा के दौरान नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। 14 फरवरी 2026 को एक युवती ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई कि वह हरिद्वार से कोटद्वार आ रही थी। यात्रा के दौरान उसके पास बैठे एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी कलालघाटी क्षेत्र में बस से कूदकर फरार हो गया। युवक ने पुलिस की टोपी पहन रखी थी जिससे प्रथम दृष्टया उसके पुलिसकर्मी होने का संदेह हुआ। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर तत्काल विशेष टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हरिद्वार बस अड्डे से आरोपी हिमान्शू नेगी निवासी ग्राम बैरागना जनपद चमोली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले चमोली के एक होटल में काम करता था और रोजगार की तलाश में कोटद्वार आ रहा था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक पुलिस टोपी बरामद हुई। आरोपी ने स्पष्ट किया कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत नहीं है और केवल टोपी पहन रखी थी। इस संबंध में भी जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुसांई
आरक्षी सुनील चौधरी
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में बस यात्रा के दौरान नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। 14 फरवरी 2026 को एक युवती ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई कि वह हरिद्वार से कोटद्वार आ रही थी। यात्रा के दौरान उसके पास बैठे एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी कलालघाटी क्षेत्र में बस से कूदकर फरार हो गया। युवक ने पुलिस की टोपी पहन रखी थी जिससे प्रथम दृष्टया उसके पुलिसकर्मी होने का संदेह हुआ। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर तत्काल विशेष टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हरिद्वार बस अड्डे से आरोपी हिमान्शू नेगी निवासी ग्राम बैरागना जनपद चमोली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले चमोली के एक होटल में काम करता था और रोजगार की तलाश में कोटद्वार आ रहा था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक पुलिस टोपी बरामद हुई। आरोपी ने स्पष्ट किया कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत नहीं है और केवल टोपी पहन रखी थी। इस संबंध में भी जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुसांई
आरक्षी सुनील चौधरी