Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देशन पर जनपद में प्रत्येक न्याय पंचायत में आयोजित हो रहे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत ढौर में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 28 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 70 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में कुल 550 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर की अध्यक्षता एआरटीओ एन.के.ओझा ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया है उनका समयबद्ध निस्तारण करें ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण राजस्व वन विभाग आयुर्वेदिक एवं यूनानी पशुपालन कृषि उद्यान सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कई पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभ दिया। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप नेगी खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह बुटोला एडीओ पंचायत बीरेंद्र सिंह ग्राम विकास अधिकारी ऋषभ कुमार सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp