अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यो की मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ली बैठक विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की विभिन्न समस्यों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट की अध्यक्षता में जनपद के प्रधानाचार्यों की बैठक संपन्न हुई,जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों/कार्मिकों की समस्याओं,विद्यालय प्रबन्ध समिति,विद्यालय पंजीकरण,सामान्य भविष्य निधि अस्थायी व स्थायी के साथ ही अन्तिम निष्कासन,पेंशन प्रकरण,प्रशासन योजना,चयन,प्रोन्नत वेतनमान,एम.ए.सी.पी.पदोन्नति,नियुक्ति,छात्र संख्या की अद्यतन स्थिति,स्टाफ स्टेटमेंट,भूमि-भवन की स्थिति,मान्यता,अनुदान सूची में सम्मिलित होने के शासनादेश,एन.पी.एस.की स्थिति,वर्ष 2013-14 से अद्यतन आयकर पेनाल्टी,वेतन की स्थिति,समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्ति,परिषदीय परीक्षाफल सहित 18 बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सीईओ से हल करने की मांग की है।सीईओ प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट ने सभी प्रधानाचार्यो से प्रबंध समिति व शिक्षकों से आपसी सहयोग लेकर विद्यालय एवं छात्र छात्राओं के हित में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने अशासकीय सहायता विद्यालयों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही इन विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया है। बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत,अशासकीय विद्यालयों के पटल प्रभारी आर एल टम्टा,प्रधानाचार्य गोविंद सिंह नेगी,सतीश सेमवाल,गोविन्द प्रसाद ध्यानी,नरेश कोठरी,मीना झिक्वाण,महिपाल सिंह नेगी,जनता इंका देवनगर के प्रधानाचार्य रावत,गोरी मैमोरियल के प्रधानाचार्य चमोला,चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रधानाचार्य कण्डारी,ज इंका देवीधार के प्रधानाचार्य श्रीवाण,कविता श्रीवाल,गंगानगर के प्रधानाचार्य,अरखुण्ड के प्रधानाचार्य पडियार जी,गोरणाधार के प्रधानाचार्य,बजीरा के प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा,लाटा बाबा इंका के प्रधानाचार्य बर्तवाल जी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य बैठक में उपस्थित थे।
Spread the love