Spread the love

आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता हेतु बी.जी.आर.परिसर में आयोजित हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान के निर्देशानुसार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बी.जी.आर.परिसर,पौड़ी में आत्म एवं सामाजिक विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,पौड़ी द्वारा एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को भूकंप,भूस्खलन,अग्निकांड तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियों,तकनीकी जानकारी एवं प्राथमिक उपचार के विषय में व्याख्यान और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम में बी.जी.आर.परिसर के प्राचार्य प्रो.यू.सी.गैरोला,प्रो.प्रभाकर बडोनी,विनोद नेगी,सौरभ नेगी सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp