Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में जिला सैनिक परिषद’ की प्रथम त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डॉ.सरिता पंवार (अ.प्रा.) ने किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी अन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों का स्वागत किया तथा पिछली बैठक के बिंदुओं और क्रियान्वित कार्यों से सभी को अवगत कराया। बैठक में उप जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक हेतु भूमि चिन्हित करने शहीद सैनिक कैप्टेन जगदीश चन्द्र भट्ट की स्मृति में शहीद द्वार का निर्माण अवैध निर्माण और लालढांग बाजार से अतिक्रमण हटाने जैसे बिंदुओं पर संबंधित विभागों और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विंग कमांडर डॉ.सरिता पंवार ने सभी अधिकारियों और अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में अधिशासी अभियंता नगर निगम जूनियर इंजीनियर नगर निगम पूर्व सैनिकों ब्लॉक प्रतिनिधियों और सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp