Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने राजकीय कन्या उच्चतर विद्यालय खड़खड़ी हरिद्वार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों आपातकालीन सहायता नंबर 112 महिला हेल्पलाइन 1090 और 1091 साइबर अपराध से बचाव छेड़छाड़ घरेलू हिंसा तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों और सतर्कता से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। पुलिस टीम में शामिल सदस्य उप निरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण उप निरीक्षक निशा सिंह महिला कांस्टेबल शोभा कांस्टेबल अरुण नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp