मुख्य विकास अधिकारी ने चिरबट्या-लुटियाग का दौरा कर ग्रामीणों को दी स्वरोजगार और विकास की नई दिशा
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्य विकास अधिकारी डॉ.जी.एस.खाती ने गुरुवार को विकासखण्ड जखोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरबट्या-लुटियाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव की भौगोलिक और सामाजिक स्थिति का जायज़ा लिया और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्राम पंचायत के प्रशासक दिनेश केतुरा की उपस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों ने गांव में पानी की समस्या,स्वरोजगार के साधनों की कमी तथा कृषि संबंधी चुनौतियों को मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखा।मुख्य विकास अधिकारी डॉ.खाती ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चिरबट्या-लुटियाग गांव यात्रा मार्ग पर स्थित है,जो कि एक महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थिति है।इस विशेषता का लाभ उठाते हुए ग्रामीण अपने पारंपरिक पहाड़ी उत्पादों की ब्रांडिंग व विपणन कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ग्रामीण यात्री सेवा हेतु टेंट कॉलोनी,भोजनालय,पारंपरिक उत्पादों की दुकानें और अन्य स्वरोजगार योजनाएं शुरू कर सकते हैं,जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।गांव में पानी की समस्या को देखते हुए उन्होंने मनरेगा के तहत वर्षा जल संग्रहण (वॉटर हार्वेस्टिंग टैंक) निर्माण की योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल सिंचाई व्यवस्था सुधरेगी,बल्कि कृषि को भी नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने बंजर भूमि पर गुलाब,रोजमेरी और डांडेलियन जैसी औषधीय व सुगंधित फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने की बात कही।इस अवसर पर उद्यान विभाग की ओर से गांव में 134 सेब के पौधे रोपित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण आर्थिकी के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।ग्राम पंचायत लुटियाग के प्रशासक दिनेश केतुरा,किशन और शैलेन्द्र मेहरा ने भी मुख्य विकास अधिकारी के सामने गांव की समस्याएं विस्तार से रखीं और समाधान की अपेक्षा जताई। डॉ.खाती ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि शासन की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा और गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।इस दौरान सहायक खण्ड विकास अधिकारी सुरेश शाह,सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Spread the love