Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 26 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने भगत सिंह चौक के पास से शुभम पुत्र राजू निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 149 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस और 680 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उप निरीक्षक समीप पाण्डेय कांस्टेबल महावीर पुंडीर कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp