Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह गोपेश्वर में किया गया। कार्यक्रम में 30 वृद्धजनों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की आराध्या नेगी ने प्रथम आराध्या बिष्ट ने द्वितीय तथा केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर के अंशुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की प्रियांशी पुंडीर प्रथम केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर की तमन्ना द्वितीय तथा 1008 गीता स्वामी इंटर कॉलेज गोपेश्वर के आदित्य पोखरियाल तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम एवं धीरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के लिए निःशुल्क भोजन एवं आवागमन हेतु वाहन की व्यवस्था भी विभाग की ओर से की गई। उपस्थित वृद्धजनों ने बताया कि विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें निरंतर मिल रहा है।अटल वयोवृद्ध योजना के तहत जिला चिकित्सालय में निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का नियमित आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अब तक 80 वृद्धजनों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। विभाग द्वारा ऑपरेशन के लिए आने-जाने की निःशुल्क वाहन सुविधा एवं सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील नेगी अधीक्षक वृद्ध आश्रम हरपाल सिंह रौथाण सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp