प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी एजेंडा विषयों पर स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर निर्धारित दिशा में कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अनाज भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर देते हुए अन्न भंडारण गोदामों की मरम्मत तथा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त गोदामों के पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मजबूत भंडारण व्यवस्था से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और फसल सुरक्षा सुनिश्चित होगी। बैठक में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों की भूमिका पर भी चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गठित समितियों के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ठोस पहल की जाए। सहकारिता समितियों के माध्यम से ऋण बीज उर्वरक और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।जन औषधि केंद्रों के संचालन के संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक लाइसेंस प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जन सुविधा केंद्र पीएम किसान समृद्धि केंद्र तथा अन्य योजनाओं को संबंधित विभागों के समन्वय से प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। अपर जिला सहकारी अधिकारी सतबीर सिंह पंवार ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 48 समितियां कार्यरत हैं। सभी का ई ऑडिट कार्य पूर्ण कर ई प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं तथा सभी 48 समितियों का पंजीकरण जन सुविधा केंद्रों में किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 28 नई समितियों के गठन का लक्ष्य निर्धारित था जिसे शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। बैठक में जिला कृषि अधिकारी जेपी तिवारी जिला सहायक निबंधक बीएस राणा जीएम जिला सहकारी बैंक सूर्य प्रकाश सिंह एजीएम नाबार्ड श्रेयांश जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love