Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड पोखड़ा की न्याय पंचायत गडोली अंतर्गत देवराजखाल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया।शिविर में कुल 23 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। साथ ही 20 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार चौबट्टाखाल पूरन गिरी ने की।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का समाधान स्थल पर ही कराया गया। तहसीलदार ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है जिससे उन्हें विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। शिविर में स्वास्थ्य समाज कल्याण राजस्व वन आयुर्वेदिक एवं यूनानी पशुपालन कृषि और उद्यान समेत कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों के आवेदन भी स्वीकार किए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप सिंह विधायक प्रतिनिधि प्रभु शरण बड़ाकोटी खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp