Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में सत्यम हेल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित पाठशाला परिवार ने अजीतपुर में भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम में मयूर दीक्षित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती मास्टर स्टॉक मीडिया के संपादक पियूष त्यागी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।अतिथियों ने सभी सम्मानित व्यक्तियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि सत्यम हेल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित पाठशाला के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह ने कहा कि पाठशाला में दी जा रही शिक्षा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक सिद्ध हो रही है तथा यह उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रही है। प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है और पाठशाला के संस्थापक अरुण कश्यप का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शिव तांडव मैया यशोदा अघोरी नृत्य होली आई पंजाबी-हरियाणवी गीतों तथा गढ़वाली गीत चेता की चेतवाली पर प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मास्टर स्टॉक मीडिया के निदेशक पियूष त्यागी एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार जन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री ग्राम प्रधान सनी कुमार वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.विशाल गर्ग न्याय क्षेत्र से जुड़ी कोमल भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत काजल चौहान पत्रकार प्रिंस शर्मा रुड़की जोगेंद्र मावी प्रवेश राय वासुदेव राजपूत मुस्कान राजपूत करण पंडित और पवन भगवा सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में शिक्षा सहयोग तथा समरसता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp