प्रदीप कुमार
चौरास/श्रीनगर गढ़वाल। सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां चौरास में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रंगों और संगीत से सजे इस आयोजन का आनंद उठाया। इस अवसर पर सौरभ बहुगुणा और प्रतीक्षा बमराड़ा ने अपने मधुर और मनमोहक गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। उनके गीतों पर पूरा पांडाल झूम उठा और उपस्थित जनसमूह ने रंगों की इस आनंदमयी संध्या में जमकर नृत्य किया। होली के अवसर पर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित लोगों के साथ फूलों की होली खेली।यह दृश्य आपसी प्रेम भाईचारे और सामाजिक समरसता का सुंदर प्रतीक बन गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंगों की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक उत्साह के साथ होली पर्व का आनंद लिया। आयोजन सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
