प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महापौर आरती भंडारी नगर आयुक्त नूपुर वर्मा सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी तथा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार सहित निगम के अधिकारी सम्मानित पार्षदगण और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। होली के इस अवसर पर निगम परिसर में सौहार्द भाईचारे और आपसी सद्भाव का वातावरण देखने को मिला। सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक रूप से होली पर्व की खुशियां साझा कीं। महापौर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने सभी पार्षदों अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम एकता और सौहार्द का पर्व है जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कार्यक्रम के दौरान आपसी संवाद और मिलन ने निगम परिवार के बीच समन्वय और सहयोग की भावना को और मजबूत किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ
