Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल के निगम सभागार में कर संग्रहकर्ता रवि कुमार के निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर महापौर आरती भंडारी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। रवि कुमार ने लगभग 36 वर्षों तक पहले नगर पालिका तथा वर्तमान में नगर निगम में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनके लंबे सेवा काल को यादगार बताते हुए महापौर ने कहा कि उनका समर्पण और कार्यशैली निगम के लिए प्रेरणादायक रही है।समारोह में महापौर आरती भंडारी नगर आयुक्त नूपुर वर्मा पार्षदगण अधिकारी और कर्मचारीगण ने रवि कुमार को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि रवि कुमार की सेवाएं नगर निगम के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने उनके परिवार को भी बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तहसीलदार दीपक भंडारी सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार सहित निगम के पार्षद अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp