Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल हरिद्वार क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 20 फरवरी 2026 को वादी निवासी मितौली उत्तर प्रदेश की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि वादी की नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। मामले की जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी सतीश पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम गंगापुर तहसील मिश्रीक थाना सदना जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश को 27 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।आरोपी का नाम व पता सतीश पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम गंगापुर तहसील मिश्रीक थाना सदना जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश। पुलिस टीम उप निरीक्षक संजय चौहान महिला हेड कांस्टेबल उमा सरोहा हेड कांस्टेबल संजय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp