प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। होली पर्व के अवसर पर थाना सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए कुल 140 खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में जनपद पुलिस को सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त चोरी और खोए मोबाइल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 140 मोबाइल फोन की रिकवरी की। बरामद मोबाइलों में बाहरी राज्यों से रोजगार के लिए हरिद्वार आए सिडकुल स्थित कंपनियों के कर्मचारियों के फोन भी शामिल हैं साथ ही स्थानीय निवासियों के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।इस कार्यवाही की आमजन द्वारा सराहना की गई। हरिद्वार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं। बरामद मोबाइल फोन का विवरण इस प्रकार है आई फोन 4 ओप्पो 25 नथिंग 11 सैमसंग 25 रियलमी 22 एमआई 10 वीवो 29 वन प्लस 10 आईक्यू 4। इस अभियान में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र तोमर तथा हेड कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।
Spread the love