प्रदीप कुमार
ज्योतिर्मठ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जीरो बैण्ड के पास मोहित सकलानी की गौशाला के आसपास रखी घास और उपलों में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर यूनिट ज्योतिर्मठ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने होजरील फैलाकर पंपिंग के माध्यम से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयास और पंपिंग के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया और उसे पूर्णतः बुझा दिया गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटनास्थल पर फायर यूनिट के साथ गढ़वाल स्काउट्स गढ़वाल राइफल और डिफेंस फायर सर्विस के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी के संयुक्त सहयोग से आग को पूरी तरह बुझाया गया। कार्रवाई में फायर स्टेशन अधिकारी हरी सिंह लीडिंग फायरमैन प्रदीप त्रिवेदी चालक कुलदीप सिंह चालक राकेश गौड़ फायरमैन हरदीप शाह रोहित तिवारी वीरेंद्र रावत आरती राधा और मोनिका शामिल रहे।
Spread the love