Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। रमजान माह और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। निर्देशों के तहत सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सीएलजी समिति ग्राम सुरक्षा समिति व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें कीं।बैठकों में सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए टैक्सी यूनियनों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अफवाहों और भड़काऊ सूचनाओं से सतर्क रहने तथा ऐसी किसी भी सूचना की तत्काल पुष्टि कर पुलिस को अवगत कराने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने पर्व सुरक्षित माहौल में मना सके इसके लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp