प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखंड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मंच व्यवस्था बैठने की व्यवस्था पार्किंग पेयजल विद्युत आपूर्ति स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा पुलिस एवं प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा सुविधा आपातकालीन सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को पूर्ण रूप से तत्पर रखने को कहा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अनुशासन पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सर्वोपरि है।सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस को पूरा प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न हो और यातायात सुचारू रहे ताकि आमजन को असुविधा न हो। इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी मेयर हरिद्वार किरन जैसल विधायक मदन कौशिक आदेश चौहान प्रदीप बत्रा दायित्वधारी राज्य मंत्री अजीत चौधरी जयपाल सिंह चौहान देशराज कर्णवाल सोभाराम प्रजापति प्रदेश महासचिव अनिल गोयल प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप एडीजी अजय प्रकाश अंशुमन महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी एमडी सिडकुल सौरव गैहरवार पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मणिकांत मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सचिव एचआरडीए मनीष कुमार उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार एसपी सिटी अभयप्रताप सिंह सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Spread the love