Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 पैकेट देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने इन्द्रलोक कॉलोनी जाने वाली सड़क सिडकुल क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान खुर्शीद अली पुत्र मुस्लिम अली निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 52 पैकेट देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त खुर्शीद अली पुत्र मुस्लिम अली निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार पुलिस टीम कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल सुन्दर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp