Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। स्मैक की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद हुई है।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत मिशन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में थाना भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 9 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान खेलपुर रोड भगवानपुर से आरोपी अफजाल पुत्र छोटन निवासी ग्राम खेलपुर कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार को 18.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नाम पता आरोपी अफजाल पुत्र छोटन निवासी ग्राम खेलपुर कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार पुलिस टीम अ.उ.नि.प्रदीप चौहान कांस्टेबल राहुल कांस्टेबल रविन्द्र राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp