प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के बैरागी कैंप में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित न्याय संहिता राज्यस्तरीय प्रदर्शनी जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रही है। 7 मार्च 2026 से संचालित इस प्रदर्शनी के माध्यम से न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधानों तकनीकी नवाचारों और नागरिक अधिकारों से जुड़ी जानकारी सरल और रोचक माध्यमों से लोगों तक पहुंचाई जा रही है।प्रदर्शनी के चौथे दिन 10 मार्च को विभिन्न वर्गों के लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान आईटीबीपी बीएसएफ एनसीबी और एनआईए जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने न्याय संहिता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पीटीसी नरेंद्रनगर एटीसी हरिद्वार और एसडीआरएफ के युवा आपदा मित्रों ने आपदा प्रबंधन और कानून के समन्वय को समझा। प्रदर्शनी में शांतिकुंज पीएमएस स्कूल के छात्र-छात्राओं हरिद्वार और देहरादून के स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 3500 आगंतुकों ने पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। आयोजन के शुभारंभ से अब तक 8000 से अधिक लोग इस प्रदर्शनी का हिस्सा बन चुके हैं। प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटकों का भी मंचन किया जा रहा है जिनके माध्यम से पीड़ित केंद्रित न्याय जीरो एफआईआर और पारदर्शी विवेचना जैसे विषयों को प्रभावशाली और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। इन प्रस्तुतियों को आगंतुकों ने काफी सराहा। यह प्रदर्शनी 11 मार्च 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी।आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैरागी कैंप पहुंचकर न्याय संहिता से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
Spread the love