Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के प्रति अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोटद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार पौड़ी भेज दिया है। 26 फरवरी 2026 को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ शुभम नाम के युवक ने दुष्कर्म किया जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में आरोपी शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान चिकित्सीय परीक्षण सहित अन्य आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जिनसे आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 10 मार्च 2026 को आरोपी शुभम निवासी गिवाईस्त्रोत कोटद्वार को गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया। आरोपी का नाम पता शुभम पुत्र सतीश चंद्र निवासी गिवाईस्त्रोत थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी। पुलिस टीम उप निरीक्षक दीपिका बिष्ट एएसआई वीर बहादुर होमगार्ड सपना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp