प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नवदंपति और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले छह आरोपी गोपेश्वर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए हैं। दिनांक 8 मार्च 2026 की शाम वादी अनुष्का रावत पुत्री वीरेंद्र सिंह रावत अपने भाई और पति के साथ कठूड़ क्षेत्र में घूमने के दौरान ओपन जिम में फोटोशूट और बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने बिना कारण बताए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और वहां खड़े वाहन को भी क्षति पहुंचाई।घटना की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में तत्काल मुकदमा अपराध पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
1- देवेंद्र सैलानी पुत्र दयारि लाल ग्राम कठूड़ उम्र 44 वर्ष
2- बिजेंद्र सिंह पुत्र कमल ग्राम कठूड़ उम्र 45 वर्ष
3- महेंद्र लाल पुत्र चन्द्रलाल ग्राम कठूड़ उम्र 40 वर्ष
4- विक्रम बिष्ट पुत्र बलवंत ग्राम कठूड़ उम्र 49 वर्ष
5- बद्रीलाल पुत्र बैशाखु ग्राम कठूड़ उम्र 60 वर्ष
6- मातबर पुत्र भगत ग्राम कठूड़ उम्र 48 वर्ष
अन्य संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Spread the love
प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नवदंपति और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले छह आरोपी गोपेश्वर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए हैं। दिनांक 8 मार्च 2026 की शाम वादी अनुष्का रावत पुत्री वीरेंद्र सिंह रावत अपने भाई और पति के साथ कठूड़ क्षेत्र में घूमने के दौरान ओपन जिम में फोटोशूट और बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने बिना कारण बताए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और वहां खड़े वाहन को भी क्षति पहुंचाई।घटना की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में तत्काल मुकदमा अपराध पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया