Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में शांति सुव्यवस्था और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से मिशन मर्यादा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग और अव्यवस्था उत्पन्न कर रहे कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।साथ ही संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मद्यपान कर अशांति फैलाने सामाजिक मर्यादा भंग करने या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp