प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देश का युवा देश का भविष्य की भावना के साथ राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय दिन-रात विशेष शिविर का शुभारंभ डॉ.भीमराव अंबेडकर बहुउद्देशीय भवन बेलनी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संतोष सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवियों द्वारा भवन परिसर की स्वच्छता से की गई जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मां शारदा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। स्वागत गीत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवी हिमानी कोठियाल ने अपने विचार रखते हुए साथियों को कठोर परिश्रम धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि एनएसएस जिला समन्वयक डॉ.नंद लाल ने युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और समाज सेवा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुभाष कुमार ने स्वयंसेवियों को सेवा भाव अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ.आशीष नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें बेहतर नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए युवाओं से महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने तथा स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को आदर्श मानने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि संतोष सिंह रावत ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को एक जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने के लिए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने आधुनिक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय पर भी बल दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आशुतोष त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए युवाओं से अत्यधिक मशीनीकरण से बचते हुए मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंविता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर चंद्रमोहन सभासद नमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे जिनमें अवध शशांक चंद्र प्रकाश कैंप कमांडर तुषार सिंह अनीशा रिया सहित अनेक छात्र-छात्राएं शामिल थे।
Spread the love