प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह वार्षिक निरीक्षण के लिए थाना सिड़कुल पहुंचे। सलामी के बाद उन्होंने थाना परिसर और कार्यालय का निरीक्षण किया तथा मालखाना शस्त्रागार लॉकअप और थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण करते हुए सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों के रखरखाव को और बेहतर बनाने तथा अभिलेखों का निर्धारित समय पर मिलान करने के निर्देश दिए गए। रजिस्टरों के अवलोकन में कुछ अभिलेख अद्यतन नहीं पाए गए जिस पर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि सभी रजिस्टर समय पर अद्यतन किए जाएं और कार्य लेखन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। त्योहार रजिस्टर की जांच के दौरान कुछ क्षेत्रों से संबंधित प्रविष्टियां अद्यतन नहीं पाई गईं जिस पर क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशित किया गया कि अपने पर्यवेक्षण में रजिस्टर को पूर्ण कराते हुए अनुपालन की जानकारी दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि थाने में रखी सरकारी संपत्ति का समुचित उपयोग किया जाए। थाने में रखे शस्त्रों का तीन माह में पुलिस लाइन शस्त्रागार से मिलान कराया जाए तथा उनकी नियमित सफाई कराई जाए। साथ ही थाना स्तर पर प्रत्येक सप्ताह एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में शस्त्र सफाई और शस्त्र संचालन का अभ्यास कराया जाए। निरीक्षण के बाद थाना परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कर्मचारी अपनी समस्याएं उच्चाधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं और उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी से नम्रता के साथ बातचीत कर उसकी समस्या सुनी जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध निशा यादव पुलिस अधीक्षक नगर अभय कुमार क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love