Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा चौकी प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को जांच अभियान के दौरान हर की पैड़ी क्षेत्र में तीर्थ होटल के पास चार लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने अमित पुत्र मुन्नालाल निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर थाना कनखल दिनेश पुत्र मोहन सिंह निवासी मोहन एन्क्लेव जगजीतपुर कनखल राजेश पुत्र चंद्रभान निवासी गोसाईं गली भीमगौड़ा कोतवाली नगर तथा बंटी पुत्र आनंद निवासी जगजीतपुर पीठ पुलिया के पास थाना कनखल को गिरफ्तार किया। मौके से एक ताश की गड्डी और 2850 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपितों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजीत कंडारी आरक्षी भूपेंद्र गिरी आरक्षी हेमंत पुरोहित आरक्षी मान सिंह होमगार्ड प्रमोद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp