प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के सफल और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से मार्ग का सर्वेक्षण किया गया। संयुक्त सर्वेक्षण का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन करना तथा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना रहा। सर्वेक्षण के दौरान मार्ग की वर्तमान स्थिति पार्किंग व्यवस्था यातायात संचालन सड़क की चौड़ाई सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी ट्रैफिक इंस्पेक्टर संदीप नेगी ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मोहित रोथाण एनएचएआई से कॉरिडोर मैनेजर प्रेम वल्लभ चमोली तथा डिप्टी मैनेजर टेक प्रज्वल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सर्वेक्षण के दौरान आवश्यक सुझावों और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
