Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में पौड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2,500 का इनामी अभियुक्त बिहार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जौनपुर कोटद्वार निवासी आरती बेलवाल ने 6 फरवरी 2025 को कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त 2024 को एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने उनके बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कई दिनों तक कॉल कर उन्हें डराया-धमकाया गया और पैसों की मांग की गई। भयभीत होकर उन्होंने घर में रखी ज्वेलरी बेचकर तथा अन्य जगहों से पैसे जुटाकर यूपीआई और खाते के माध्यम से कुल 6 लाख 90 हजार रुपये आरोपी को भेज दिए। इस मामले में कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच बैंक खातों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि घटना को एक संगठित साइबर गैंग ने अंजाम दिया है। मामले में मुख्य अभियुक्त साजिद खान निवासी चंपारण बिहार की पहचान की गई थी जिसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस टीम ने उसे 24 जून 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य अभियुक्त से पूछताछ में उसके साथी आसिफ इमाम की संलिप्तता सामने आई। जांच में पता चला कि आसिफ इमाम इस साइबर धोखाधड़ी में लगभग 10 प्रतिशत कमीशन के आधार पर कार्य करता था। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 2,500 का इनाम घोषित किया गया। लगातार प्रयास और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त आसिफ इमाम को बिहार से गिरफ्तार कर लिया।नाम पता अभियुक्त आसिफ इमाम पुत्र हसीमुद्दीन (उम्र 22 वर्ष) निवासी कुर्सीबखा थाना सिमटा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार। पुलिस टीम उपनिरीक्षक वेद प्रकाश आरक्षी चन्द्रपाल आरक्षी आशीष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp