Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड नैनीडांडा की न्याय पंचायत बिरखेत अंतर्गत दिगोली मिलन केंद्र में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 10 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 335 लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धुमाकोट श्रेष्ठ गुनसोला ने की। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने शेष शिकायतों का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे इन शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल खंड विकास अधिकारी प्रमोद चंद पांडे क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष गुसाईं सहित अन्य विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp