Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। लक्ष्मणझूला क्षेत्र से किराये पर ली गई स्कूटी लेकर फरार हुए दिल्ली निवासी आरोपी को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था,13 मई 2025 को विष्णु शाहू निवासी स्वर्गाश्रम रामझूला ने कोतवाली लक्ष्मणझूला में शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति उनकी स्कूटी संख्या UK-14 TB-0267 को किराये पर लेकर गया था लेकिन तय समय के बाद भी स्कूटी वापस नहीं की। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्ष्मणझूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दिल्ली का निवासी है। पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश शुरू की लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम की लगातार निगरानी और सटीक रणनीति के आधार पर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और लगातार अलग-अलग स्थानों पर घूमता रहता है। उसने स्कूटी लेकर पंजाब चला गया था जहां उसकी मुलाकात हितेश नरूला नाम के व्यक्ति से हुई और उसने स्कूटी उसी को बेच दी। हालांकि आरोपी उस व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पुलिस स्कूटी की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। नाम पता अभियुक्त अभिनव पुत्र तेजपाल सिंह निवासी छतरपुर साउथ दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp