प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड पाबौ के न्याय पंचायत चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 18 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी हरेंद्र कोली ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई कराई। उन्होंने कहा कि शेष शिकायतों का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। नोडल अधिकारी शिविर एवं एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल ने बताया कि शिविर के दौरान 18 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही लगभग 80 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज रावत आलम सिंह एडीओ पंचायत मदन मोहन पहाड़ी सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रिया उपाध्याय क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदेश बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Spread the love