प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए संचालित ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने गाजियाबाद से लापता युवती को लक्ष्मणझूला क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है जिससे परिजनों को राहत मिली है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के दौरान टीम में नियुक्त नरेंद्र दिलवाल और दिनेश कुमार को गाजियाबाद निवासी दीपक नाम का युवक मिला जो परेशान था। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बहन 24 जनवरी 2026 से गाजियाबाद से लापता है और उसके लक्ष्मणझूला में होने की संभावना है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक से आवश्यक जानकारी और फोटो प्राप्त कर युवती की तलाश शुरू की। जांच में यह भी सामने आया कि युवती की गुमशुदगी थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद में दर्ज है। तलाशी के दौरान लक्ष्मणझूला क्षेत्र के जानकी चौकी के पास एक युवती संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी जो उपलब्ध कराए गए फोटो से मेल खाती थी। पुलिस टीम ने युवती को रोककर पूछताछ की जिसमें उसने अपना नाम ज्योति गौतम निवासी गाजियाबाद बताया। आवश्यक पुष्टि के बाद उसकी पहचान सुनिश्चित की गई।पूछताछ में ज्योति गौतम (उम्र 23 वर्ष) ने बताया कि वह पारिवारिक नाराजगी के चलते बिना बताए गाजियाबाद से लक्ष्मणझूला आ गई थी। वह यहां किराए के कमरे में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर जीवनयापन कर रही है और पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो कॉल के माध्यम से युवती की उसके परिजनों से बात कराई और उसकी कुशलक्षेम की जानकारी दी।साथ ही उसका वर्तमान पता और संपर्क नंबर भी परिजनों को उपलब्ध कराया गया। परिजनों ने बताया कि वे जल्द ही लक्ष्मणझूला आकर अपनी पुत्री से मिलेंगे। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक सुमनलता हेड कांस्टेबल नरेंद्र दिलवाल कांस्टेबल दिनेश कुमार
