Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने अपने कार्यालय में सौंग बांध परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि अर्जन पुनर्वास और प्रतिकर से संबंधित मामलों की समीक्षा की। बैठक में घुडसाल गांव रगड़गांव तथा ग्वाली डांडा चक सौंदणा के प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को इनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुआवजा वितरण के लिए विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए ताकि प्रभावित लोगों को समयबद्ध तरीके से लाभ मिल सके। इस दौरान रगड़गांव स्थित इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई जिसमें अधिकारियों ने कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे और सभी मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह परियोजना से जुड़े अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट धीरेन्द्र सिंह नेगी सुधीर सैनी निशांत कम्बोज प्रकाश लाल बीना सेमवाल और देवाशीष सेमवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp