Spread the love

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के समीप आपसी वर्चस्व को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में गोपेश्वर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को पुलिस ने मुकदमे में आगे की कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में साहिल डुंगरियाल निवासी खम्पियाणा बैंड कर्णप्रयाग और कनिष्क पाल निवासी ग्राम पठियालधार गोपेश्वर शामिल हैं। दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य युवकों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने और गुंडागर्दी कर सामाजिक माहौल खराब करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp