Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य सरगना सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर नशा तस्करों और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन रमेश तनवर व सीआईयू प्रभारी रंजीत तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 मार्च को सघन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों से 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। मामले में पहले यशवंत सिंह और लव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ में सामने आया कि गांजा मुरादाबाद निवासी महिपाल के कहने पर लाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने महिपाल सिंह को मुख्य सरगना के रूप में गिरफ्तार किया जिसने गांजे की खेप मंगवाई थी। इसके अलावा बिट्टू सैनी को गिरफ्तार किया गया जिसने अपनी कार तस्करी के लिए उपलब्ध कराई थी जबकि राजेंद्र सिंह ने पैसों के बदले गांजा उपलब्ध कराया था। राजेंद्र सिंह के खिलाफ पहले भी हरिद्वार के श्यामपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच जारी रखे हुए है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक रंजीत तोमर उपनिरीक्षक संजय रावत हेड कांस्टेबल संदीप चौधरी हेड कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह कांस्टेबल विवेक कुमार कांस्टेबल गम्भीर सीआईयू कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp