Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय पशु चिकित्सालय पोखड़ा के तत्वावधान में विकासखंड पोखड़ा के ग्राम किमगड़ी में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के 47 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों के दल ने पशुओं के स्वास्थ्य कद-काठी एवं नस्ल की शुद्धता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। देशी गाय श्रेणी में बबीता देवी प्रथम मनवर सिंह द्वितीय एवं बोदी देवी तृतीय स्थान पर रहे। बछिया/हीफर श्रेणी में केशर सिंह प्रथम बबीता देवी द्वितीय एवं गोदम्बरी देवी तृतीय रहीं। बकरी/भेड़ श्रेणी में समीर प्रथम सौरभ रावत द्वितीय एवं लक्ष्मण पाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। अन्य श्रेणी में सौरभ रावत प्रथम उर्मिला देवी द्वितीय एवं कलम सिंह तृतीय रहे जबकि बैल जोड़ी श्रेणी में सरोजनी देवी प्रथम अनीता देवी द्वितीय एवं पंकज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं तकनीकी मूल्यांकन पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप बड़े ड्रम एवं थर्मस प्रदान किए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की पशु प्रदर्शनी से पशुपालकों को उन्नत नस्ल बेहतर प्रबंधन एवं वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ पशुपालकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं टीकाकरण कार्यक्रमों की जानकारी भी पशुपालकों तक पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर किमगड़ी ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी पोखड़ा डॉ.निशांत शर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी दुगड्डा डॉ.दीपेश शर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी सतपुली डॉ.ज्योति माला सहित पशुपालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp