प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। बहादराबाद क्षेत्र में नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। उद्घाटन के बाद फायर स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने तैनात स्टाफ को आग की घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सहायता के लिए हर समय तत्पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निकांड की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। नए फायर स्टेशन के शुरू होने से बहादराबाद क्षेत्र में आग की घटनाओं के दौरान तत्काल राहत मिल सकेगी। साथ ही मायापुर और सिडकुल फायर स्टेशन पर भी दबाव कम होगा।कार्यक्रम के दौरान एसपी अपराध एवं यातायात निशा यादव एसपी सिटी अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद पुलिस द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
Spread the love