प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नवरात्र शुरू होने से एक दिन पहले और रमजान के दौरान हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 120 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यमों से इन मोबाइल फोन की रिकवरी की। बरामद मोबाइल फोन उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश गुजरात सिक्किम महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश पंजाब मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों से प्राप्त किए गए। इनमें से 37 मोबाइल ऐसे हैं जिनके स्वामी दूरदराज के राज्यों में रहने के कारण हरिद्वार नहीं आ सके उन्हें उनके मोबाइल कोरियर के माध्यम से भेजे जाएंगे। मोबाइल मिलने पर कई राज्यों से आए लोगों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल खो जाए तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें ताकि समय रहते उसे बरामद किया जा सके। बरामद मोबाइल में वीवो ओप्पो सैमसंग रियलमी मोटोरोला रेडमी वनप्लस टेक्नो पोको और अन्य कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस टीम रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण उपनिरीक्षक संजीत कंडारी कांस्टेबल राकेश सिंह कांस्टेबल निर्मल
Spread the love