प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में श्रीनगर पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सीआईयू टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली जिसमें उसके पास से 5.27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्की भंडारी निवासी भक्तियाना श्रीनगर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक को ऋषिकेश क्षेत्र से खरीदकर यहां बेचने के लिए लाया था ताकि आर्थिक लाभ कमा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और सप्लाई स्रोतों की भी जांच की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जा सके। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुरेश रतूड़ी सहायक उपनिरीक्षक निजाम अली हेड कांस्टेबल मनोज बमसुवाल कांस्टेबल मुकेश आर्य कांस्टेबल सोयब अहमद
Spread the love