Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गैर-जमानती वारंटों की तामील को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पौड़ी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में निरोधात्मक कार्रवाई के साथ न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गजेंद्र लाल को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय से जारी वारंट के तहत सुमेश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में गजेंद्र लाल भरोसालाल का पुत्र निवासी डांडापाणि निकट गल्ला गोदाम पौड़ी और सुमेश सिंह भगत सिंह का पुत्र निवासी पालसैंण पैडल्स्यू जनपद पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रवीण रावत सहायक उप निरीक्षक संजय असवाल और हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp