प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर देवप्रयाग ग्रामीण क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जहां संगठन की मजबूती को लेकर विचार साझा किए गए। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सेवा भाव को बढ़ावा देने और जनसमर्पण के संकल्प को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सहयोग और समर्पण ही संगठन की वास्तविक शक्ति है जिससे जनहित के कार्यों को गति मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में अनीता सेमवाल राजेंद्र सिंह बिरेंद्र लाल जयपाल बिष्ट राजेश कुमार विक्रम चौहान प्रकाश रावत विजय असवाल गोविंद रौथान धीरेंद्र सिंह कुंवर सिंह रौथाण नारायण सिंह रावत दुर्गा प्रसाद उनियाल और सूरज सजवाण शामिल रहे।
Spread the love